फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls came to decorate the bride and took away jewelry worth 70 thousand

Azamgarh News: दुल्हन सजाने आयी युवतियां ले उड़ीं 70 हजार के गहने

Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girls came to decorate the bride and took away jewelry worth 70 thousand
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र क गड़ौरा-मझौरा गांव में 28 मई को दुल्हन सजाने आयी दो ब्यूटीशियन 70 हजार के गहने ले उड़ीं। चार दिन बाद घटना की जानकारी होने पर परिवार के मुखिया ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गांव निवासी अनिरुद्ध राय के घर 28 मई को लड़की की शादी थी। दुल्हन को सजाने के लिए जीयनपुर कस्बा से दो ब्यूटीशियन रिंकू यादव व शिल्पा शर्मा को बुलाया गया था। दोनों निश्चित समय पर दुल्हन सजाने पहुंची थी। अनिरूद्ध राय के अनुसार, दोनों कमरे में दुल्हन को सजाने लगीं। दुल्हन का मेकअप करने के बाद दोनों ने उनकी पत्नी करूणा राय से मांगटीका मांगा। जिस पर पत्नी ने बेड के दराज में रखे झोले से निकाल कर मांगटीका उन्हें दे दिया और शेष जेवरात पुन: दराज में रख दिए। इस दौरान दोनों ने दुल्हन को मुंह धोने के लिए भेज दिया। इसके बाद दुल्हन को सजा कर दोनों चली गईं। शादी के बाद पत्नी ने जब बेड के दराज में रखा झोला निकाला तो उसमें से जेवर गायब दिखे। अनिरूद्ध की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू व शिल्पा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed