फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girlfriend murdered and body hidden in pond; torso found, head missing.

Azamgarh News: प्रेमिका की हत्या कर शव ताल में छिपाया, धड़ मिला, सिर गायब

Sun, 21 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered and body hidden in pond; torso found, head missing.
जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल में शनिवार शाम एक युवती का कंकाल बरामद हुआ। शव सड़-गल चुका है और केवल हाथ-पैर के कुछ हिस्से ही बचे हैं जबकि सिर गायब है। पुलिस ने शव की शिनाख्त मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी ममता (24) के रूप में की है। जांच में सामने आया कि उसके प्रेमी मनोज यादव उर्फ मुरहा ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन




मेंहनगर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज यादव उर्फ मुरहा का मेंहनगर के नई गांव निवासी ममता से प्रेम संबंध था। करीब डेढ़ वर्ष से दोनों में बातचीत हो रही थी। ममता की मां गीता देवी ने 19 जून को मेंहनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि 22 मई को उनकी बेटी जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज यादव के साथ गई थी, जिसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने कई दिनों तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या का खुलासा किया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि 22 मई को विवाद के दौरान धक्का लगने से ममता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने शव को ताल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को बड़ैला ताल से ममता के शव को बरामद कर लिया। मृतका के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि शव का धड़ तो मिला है, लेकिन सिर गायब है।
विज्ञापन




00



मेंहनगर थाने की पुलिस ने नहीं की पहले कार्रवाई



मृतका ममता के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि 16 जून को मेंहनगर थाने पर तहरीर दी गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने यह कहकर भगा दिया था कि तुम लोग बेवजह किसी को फंसाना चाहते हो। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की थी। एसपी डॉ. अनिल कुमार के आदेश पर मेंहनगर पुलिस ने आरोपी मनोज को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ शुरू की तो ममता की हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




00



आरोपी मनोज के जीजा ने दी थी हत्या की सूचना



मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी ममता की हत्या के मामले में नया पहलू सामने आया है। मृतका के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि आरोपी मनोज यादव के जीजा रितेश यादव ने ही परिवार को ममता की हत्या की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि रितेश यादव और मनोज के परिवार के बीच विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि रितेश यादव को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाया गया था, जिसके कारण दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई है। छोटेलाल ने बताया कि आरोपी मनोज के जीजा रितेश यादव की बहन की शादी मनोज के घर के पास हुई है। बहन ने ही रितेश को बताया था कि मनोज के परिवार के लोगों ने मिलकर ममता की हत्या की है। इस जानकारी के आधार पर परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।




00



कोट-



जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल से युवती का कंकाल बरामद हुआ है। जांच के दौरान आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed