फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl dies after operation, allegation of negligence

आपरेशन के बाद युवती की हुई मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 29 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after operation, allegation of negligence
आजमगढ़। जहानागंज थाना के मित्तूपुर गांव की रहने वाली एक युवती का बृहस्पतिवार को सिधारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद रात में युवती की हालत बिगड़ गई और सुबह सात बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मित्तूपुर गांव निवासिनी समीक्षा राय (24) पुत्री मनोज राय के पेट में ट्यूमर था। परिजनों ने उसे सिधारी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टर ने हिमोग्लोबिन कम होने और ट्यूमर की जानकारी दिया। बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने तीन यूनिट ब्लड परिजनों से मंगाया और आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद मात्र एक बार परिजनों को मरीज से मिलने दिया गया। इसके बाद रात में जानकारी दी गई कि समीक्षा की हालत गंभीर हो गई है और उसे वेंटीलेटर पर रखना होगा। जिस पर परिजनों ने सहमति जता दी। सुबह पांच बजे परिजनों से पुन: तीन यूनिट ब्लड मंगाया गया और साढ़े सात बजे युवती के मौत की सूचना दी गई। जिस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला लिया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed