{"_id":"65c0c54aaca968f633000cf8","slug":"girl-dead-body-found-hanging-from-noose-in-azamgarh-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिवार में मचा कोहराम; मां का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिवार में मचा कोहराम; मां का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 05 Feb 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:54 PM IST
सार
घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में हुई। मां खेत में काम करने गई थी और बेटी घर पर अकेली थी। शाम को घर वापस लौटी मां ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद टीनशेट से देखा तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में एक युवती ने घर में दुपट्टे के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह है पूरा मामला
भरौली गांव निवासिनी अंतिमा (22) रविवार की शाम घर पर अकेली थी। रात सात बजे के लगभग मां खेत से घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज दिया लेकिन, घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर मां टीनशेड से किसी तरह अंदर झांकी तो बेटी को टीनशेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। अंदर का दृश्य देख उसकी चीख निकल गई।
चीख सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।