फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl child falls from the roof while playing

खेलते समय छत से गिरी बालिका की मौत

Wed, 19 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Girl child falls from the roof while playing
सरायमीर। नानी के घर ईद मनाने आई बालिका सोमवार को खेलते खेलते छत से गिर गई। घायल बालिका को परिजनों ने अस्पताल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार बालिका की मौत हो गई। कौरागहनी गांव की रहने वाली बच्ची अपने परिजनों संग ईद मनाने अपने ननिहाल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गहनी गांव गई थी। जहां बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। बच्चों के साथ खेलते खेलते वह अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीररुप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक मो. उमर के बच्चे गहनी गांव निवासी फहद अहमद के घर गए 12 मई को ईद मनाने गए थे। ईद मनाने के बाद वे अपने ननिहाल में छुट्टीयां मना रहे थे। इसी दौरान सोमवार को छत पर बच्चों के साथ खेलने के दौरान 4 वर्षीया फातमा छत से गिरकर घायल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed