फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl beaten and thrown to ground wasn enough stabbed in face brutality over a land dispute in azamgarh

UP Crime: बालिका को पीटा...जमीन पर पटका, मन नहीं भरा तो चेहरे पर गोद दिया चाकू; रास्ते के विवाद में हैवानियत

Sat, 03 Jan 2026 07:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 07:24 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में घर में अकेली बालिका को मनबढ़ लोगों ने दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा। इसके बाद चाकू से उसके चेहरे पर हमला कर दिया। रौनापार थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Girl beaten and thrown to ground wasn enough stabbed in face brutality over a land dispute in azamgarh
घायल बालिका का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा अचल नगर करता राम दुबे गांव में शुक्रवार की शाम रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने आठ वर्षीय बालिका सीमा यादव पर हमला कर दिया। बालिका को मारपीट के बाद चाकू से घायल कर दिया गया, घायल सीमा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




देवारा अचल नगर करता राम दुबे गांव निवासी राजीव यादव का कुछ लोगों से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। तीन-चार दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को घटना के समय राजीव घर पर मौजूद नहीं थे और उनकी पत्नी बाजार गई हुई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने राजीव की बेटी सीमा यादव को निशाना बनाया। उन लोगों ने पहले सीमा को मारा-पीटा और जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसके चेहरे पर चाकू मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गंभीर रूप से घायल सीमा को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे आगे रेफर कर दिया गया। रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है, हालांकि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed