फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghats illuminated with thousands of dias on Dev Deepawali

देव दीपावली पर हजारों दीपों से जगमगाए घाट

Tue, 12 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ghats illuminated with thousands of dias on Dev Deepawali
Ghats illuminated with thousands of dias on Dev Deepawali - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं नगर के गौरीशंकर घाट और जहानागंज के दौलताबाद में 11 हजार दीप जलाए गए। जबकि बिंद्राबाजार के रामजानकी मंदिर में 6100 दीप जलाए गए। इस दौरान दीपों की रंगोली और दीपों से लिखे हैपी दीपावली आदि काफी आकर्षक लग रहा था।
विज्ञापन

देव दिपावली का पर्व नगर सहित ग्रामीणांचल में मंगलवार को श्रद्घा पूर्वक मनाया गया। शाम होते ही नगर के गौरीशंकरघाट, कदमघाट, सिधारी स्थित घाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ों श्रद्घालु उमड़ पड़े। नगर के गौरी शंकर घाट स्थित श्री शनिदेव मंदिर परिसर में श्री शनिदेव सेवा संस्थान ट्रस्ट के व्यवस्थापक शिवदयाल निषाद की देखरेख में देव दिपावली पर ग्यारह हजार दीप जलाएं गए। शाम को साढ़े पांच बजे गाजे-बाजे के साथ गंगा आरती की गई। आरती संपन्न होने पर सभी लोगों ने अपने अपने हाथों से दीपक जलाकर खुशियां मनाई। घाटों पर जल रहे हजारों दीए से पूरा घाट जगमगा उठा था। वहीं दीपों से बनाई गई रंगोली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर उमाशंकर यादव, राजेश सिंह धर्मेंद्र यादव, मनिंदर सिंह, सुभाष सिंह, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र राय, हरिमूरत मिश्रा, प्रणीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार कस्बा के श्रीराम जानकी मंदिर के सरोवर पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान 6100 दीप जलाए गए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राधेश्याम, लाला सेठ, संतोष जयसवाल, उमेश विश्वकर्मा, श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय, मुन्ना शर्मा आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया : नगर पंचायत अतरौलिया स्थित पूर्वी पोखरी पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान नगर पंचायत अतरौलिया सहित क्षेत्रीय ग्रामीण के महिला एवं पुरुष ने बड़ी संख्या में पहुंच दीप प्रज्वलित किया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा पोखरा जमगमगा उठा। तरवां: तरवा क्षेत्र के रासेपुर शिव मंदिर प्रांगण में देव दीपावली पर 6101 दीपक जलाए गए। इस दौरान शिव भजन और देवी जागरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। इस अवसर पर अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील सिंह, राजेंद्र पासवान, दिलीप राज, अशोक गिरी, रासेपुर चौकी प्रभारी नवल किशोर सिंह, बोगरिया चौकी प्रभारी शिव भंजन प्रसाद, मुन्ना लाल यादव, बृजभूषण रजक आदि उपस्थित रहे। जहानागंज : क्षेत्र के दौलताबाद स्थित सूर्य मंदिर और रामजानकी मंदिर में महात्मा श्री श्री 1008 दिवाकर दास उर्फ मौनी बाबा की देखरेख में 11 हजार दीप जलाए गए। इसके पूर्व गांव की बालिकाओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाई। मेहनगर: देव दीपावली के पावन पर्व पर कस्बे के ऐतिहासिक लखराव पोखरे के महादेव घाट पर गोविंद दीक्षित की देखरेख में 5100 द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, लेखपाल संजीव दीक्षित, अखिलेश चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन रामबदन कन्नौजिया, रामसिंगार सेठ आदि मौजूद रहे। निजामाबाद: शिवाला घाट के तमसा तट पर देव दीपावली के अवसर पर युवकों ने टोली बनाकर शिवाला घाट स्थित सभी शिवालयों, राम जानकी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गुरुद्वारा तप स्थान, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों को हजारों दीपों से सजाया। तमसा आरती समिति के वालंटियरों ने शाम होते ही एक साथ सभी दीपों को जलाया। इस दौरान बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शिनी, क्षेत्राधिकारी सदर अकमल खान, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, ईओ प्रहलाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...........
देव दीपावली पर दीपदान का बड़ा महत्व
जहानागंज। दौलताबाद स्थित सूर्य मंदिर और श्रीरामजानकी मंदिर के महात्मा श्रीश्री 1008 दिवाकर दास उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि देव दीपावली के दिन शंकर भगवान ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था, इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर जश्न मनाया था। इसके बाद से इस दिन को देवदिवाली के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन पूजा ा विशेष महत्व होता है। इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही दीपों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जो इस दिन पूरब की तरफ मुंह करके जो दीये दान करते हैं, उनपर ईश्वर की कृपा होती है। साथ ही ईश्वर लंबी आयु का वरदान देते हैं, वहीं घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

शहर का गौरी शंकर घाट देव दीपावली कके अवसर पर दीपों से जगमगाया।

शहर का गौरी शंकर घाट देव दीपावली कके अवसर पर दीपों से जगमगाया।- फोटो : AZAMGARH

बिंद्राबाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के सरोवर पर देव दीपावली दीपों से सजा सरोवर।

बिंद्राबाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के सरोवर पर देव दीपावली दीपों से सजा सरोवर।- फोटो : AZAMGARH

बिंद्राबाजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में देव दीपावली पर दीपों से सजाया गया पोखरा और मंदिर।

बिंद्राबाजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में देव दीपावली पर दीपों से सजाया गया पोखरा और मंदिर।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed