फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghats and temples illuminated by light, echoed

रोशनी से जगमगाए घाट और मंदिर, गूंजे जयकारे

Tue, 01 Dec 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ghats and temples illuminated by light, echoed
शहर के गौरी शंकर घाट पर देव दिपावली के अवसर पर दीपों से जगमगाया घाट। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/ जहानागंज। देव दीपावली को लेकर सोमवार को जनपद में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नगर के गौरीशंकर घाट और जहानागंज स्थित सूर्य मंदिर दीपों से जगमगा गया। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जूही ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

देव दीपावली पर नगर के गौरीशंकर घाट और कदम घाट पर लोगों द्वारा प्रतिवर्ष दीप जलाया जाता था। लेकिन इस बार कदम घाट पर दीप नहीं जले लेकिन गौरीशंकर घाट की सीढ़ीयों पर लोगों ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाई। सोमवार को शनिदेव सेवा संस्थान के बैनर तले देव दीपावली का पर्व मनाया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर सेठ, संजय, खुश्बू निषाद, सुखदयाल, अंजनि आदि उपस्थित थे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार श्री राम जानकी एवं सूर्य मंदिर पर रंगोली एवं देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित हुुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव कुमार एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि देव दीपावली पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का पर्व है। आज ही के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके गंगा स्नान किया था जिससे प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। दीपावली प्रकाश का पर्व होता है लेकिन देवताओं के द्वारा आज ही के दिन दीपावली मनाई जाती है। विशिष्ट अतिथि डा. राजेश तिवारी पुलिस उपाधीक्षक नगर बताया छात्राओं द्वारा जो रंगोली बनाई गई थी वह बहुत ही मनमोहक थी। साथ ही साथ देव दीपावली के लिए जिस प्रकार दीपक जलाने से अंधकार से मुक्ति होती है उसी प्रकार से ज्ञान प्राप्त हो जाने पर अज्ञानता से छुटकारा हो जाता है। विषम परिस्थितियों में यह जो देव दीपावली का कार्यक्रम मनाया गया है वह ग्रामीण परिवेश के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक है। जिससे धर्म के प्रति लोगों की रूचि बढ़ेगी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दिवाकर मौनी बाबा हैं जो बाल्यावस्था से ही इस मंदिर पर रहते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं शंख बजाकर के तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद स्वागत गीत गांव की सौम्या, साक्षी व अंजलि ने प्रस्तुत किया। शाम होने 40000 दीपक से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा था। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता म़ें कुमारी जूही ने प्रथम स्थान, रौनक ने द्वितीय स्थान और शिवांगी ने तृतीय स्थान हासिल किया जिन्हें मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामनिवास पांडेय, शिव प्रकाश पांडेय, अरुण सिंह, संतोष कुमार जायसवाल, ऋषिकेश पांडेय वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्र, हरेंद्र यादव, राजेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र ने किया। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर के शिवाला घाट पर तमसा नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दिवाली पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर के लोगों ने तमसा नदी के किनारे शिवाला घाट पर रंगोली बनाई। इस मौके पर सुरेश गोंड़, पंडित कृपाशंकर, श्री प्रकाश चौरसिया, गुलाब जायसवाल, पप्पू रावत, डा. सुदर्शन मिश्रा, अतुल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed