फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gharaati-Barati clashed over the dance on the DJ, the sticks went on furiously

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, जम कर चले लाठी डंडे

Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gharaati-Barati clashed over the dance on the DJ, the sticks went on furiously
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान जम कर लाठी-डंडे चले, जिसमें दुल्हन के चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को खदेड़ा। बड़े-बुजुर्गो के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह विवाह की रस्म पूरी करायी गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडीह गांव से एक बारात कठैचा गांव आई थी। द्वारपूजा के दौरान घराती-बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन के चचेरे भाई से बारातियों का विवाद हो गया। जिसे लेकर घराती व बराती पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थर व लाठी-डंडा लेकर हमला बोल दिए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी भांज कर बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मारपीट के चलते शादी की रस्म भी रूक गई। बाद में बुजुर्गो के समझाने-बुझाने पर देर रात विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। किसी भी पक्ष ने थाने पर तहरीर नहीं दिया है। सुलह-समझौते में दोनों पक्ष जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed