फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra river reached danger point across

खतरा बिंदु के पार पहुंची घाघरा नदी

Wed, 20 Jul 2016 12:38 AM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ Updated Wed, 20 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ghagra river reached danger point across
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सोनौरा ढाले में अस्थाई पुल बनाते ग्रामीण।
जनपद की उत्तरी सीमा को छूकर गुजरने वाली घाघरा एक बार फिर तबाही मचाने को तैयार है। नदी दोनों गेजों पर खतरा बिंदु को पार कर चुकी है। जिसे देख ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। वहीं अभी तक प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ चौकियां सक्रिय नहीं हुई हैं। कई क्षेत्रों में जलभराव होने के बाद भी अभी तक नाव नहीं चलाई गई है। जिसके कारण ग्रामीणों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा दोनों गेजों पर मंगलवार को खतरा बिंदु का पार कर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से जहां ग्रामीणों के  माथे पर शिकन की लकीरें उभर आई हैं। वहीं रास्तें पर पानी चढ़ने से उनकी दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा वैसे तो महुला गढ़वल बांध पर 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। लेकिन अभी तक इसमें से एक भी बाढ़ चौकी अभी तक सक्रिय नहीं हुई है। जबकि प्रशासन ने दावा किया था कि जैसे ही नदी खतरा बिंदु को पार करेगी वैसे ही बाढ़ चौकियां सक्रिय हो जाएंगी। 
विज्ञापन


 सोमवार की शाम चार बजे घाघरा   नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 71.45 मीटर था। जो मंगलवार की शाम चार बजे 71.69 मीटर हो गया। जो खतरा बिंदु 71.68 से एक सेमी ऊपर है। वहीं झिघिया नाले पर सोमवार की शाम चार नदी का जलस्तर 70.60 मीटर था। जो मंगलवार की         शाम चार बजे 70.85 मीटर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 जो खतरा बिंदु 70.40 मीटर से 45 सेमी ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से इससे घिरे गांवों के बच्चों और महिलाओं का आवागमन बंद हो गया। वहीं प्रशासन द्वारा नाव न चलवाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed