फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra flowing 40 cm above the danger mark at Dighia gauge

Azamgarh News: डिघिया गेज पर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

Thu, 22 Aug 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Ghagra flowing 40 cm above the danger mark at Dighia gauge
लाटघाट। सात दिनों तक घटने के बाद घाघरा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदु से 7 सेमी नीचे और डिघिया गेज पर 40 सेमी ऊपर बह रहा है।
विज्ञापन

बदरहुंआ नाले पर मंगलवार की शाम घाघरा का जलस्तर 71.35 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को 26 सेमी बढ़कर 71.61 मीटर हो गया है। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया गेज पर मंगलवार को नदी का जलस्तर 70.56 मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार को 58 सेमी बढ़कर 70.84 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है।
विज्ञापन

नदी में गिरिजा बैराज से एक लाख 46 हजार 169 क्यूसेक, शारदा बैराज से एक लाख 42 हजार 466 क्यूसेक और सरयू बैराज से 22 हजार 730 क्यूसेक सहित कुल तीन लाख 11 हजार 365 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी शुरू हो गई है। तटवर्ती गांव देवारा खास राजा, बगहवा, बासु का पूरा और झगरहवा में कटान से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी की कटान देख लोग विस्थापित होना शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिगों की जिंदगी नाबालिग के हाथ
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में नदी के बढ़ते जलस्तर को देख प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन, नाव की कमान नाबालिग नाविकों के हाथ में हैं। बुधवार को सोनौरा ढ़ाला पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां एक नाव पर काफी संख्या में बच्चे नाव पर सवार थे और नाव को जो चला रहा था वह खुद ही नाबालिग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed