फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra's water level stable after three days, engineer took stock

Azamgarh News: तीन दिनों के बाद घाघरा का जलस्तर स्थिर, अभियंता ने लिया जायजा

Wed, 02 Oct 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra's water level stable after three days, engineer took stock
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों तक बढ़ने के बाद मंगलवार को स्थिर हो गया। जलस्तर स्थिर होते ही नदी के कटान की गति तेज हो गई, इससे सहबदिया, गांगेपुर, परासिया, और राजा के झगरहवा बाढू का पूरा बगहवा गांव प्रभावित हो रहे हैं। कटान अब आबादी के नजदीक पहुंच चुकी है। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव ने हालात का जायजा लिया। सहबदिया गांव की 350 घरों की आबादी कटान से प्रभावित है, इससे सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। अभियंताओं ने ठोकर, लॉन्चिंग, एपरन और नोज बनाकर गांव को बचाने के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही महुला गढ़वल बांध पर रैन कट की समस्या भी सामने आई है। बांध पर कई स्थानों पर कटान हो रही है, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं किया गया है। तहसील प्रशासन ने कटान से प्रभावित सहबदिया गांव का निरीक्षण किया था। इसमें 67 किसानों में 3 लाख 36 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। इनमें से कुछ किसानों को 5,000 रुपये से लेकर 47,000 रुपये तक का मुआवजा मिला है। मंगलवार को बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.52 मीटर और डिघिया नाले पर 70.65 मीटर रिकार्ड किया गया। यह सोमवार के बराबर रहा। नदी में विभिन्न बैराजों से 229424 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इसमें गिरिजा बैराज से 107287 क्यूसेक, शारदा बैराज से 109035 क्यूसेक और सरयू बैराज से 13102 क्यूसेक पानी नदी में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed