फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra's water level stable after rising for five days

Azamgarh News: पांच दिन बढ़ने के बाद घाघरा का जलस्तर स्थिर

Tue, 27 Aug 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra's water level stable after rising for five days
लाटघाट। लगातार पांच दिन सं घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। सोमवार को बढ़ने के बाद सुबह से जलस्तर स्थिर होने पर प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


देवारा क्षेत्र में पांच दिनों से लगातार घाघरा का जलस्तर बढ़ता जा रहा था। इसके कारण देवारावासी सहमे हुए थे। पानी तेजी से गांव की ओर से बढ़ रहा था। इसके कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में जुटे थे। लेकिन सोमवार की सुबह नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। इससे प्रभावित लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने बाढ़ क्षेत्र का दौरान किया था। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से कहा था कि गांवों में जाकर राजस्व टीम ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करे। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक हाजीपुर और राजस्व निरीक्षक रौनापार लेखपाल राजकुमार सिंह, भास्कर राय और हीरालाल यादव के साथ चक्की व देवारा खास राजा गांव पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने नाव, चारे, दवा, पानी की समस्याएं बताईं। सर्दी, बुखार, मलेरिया की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हाजीपुर, चक्की, देवारा खास राजा, शाहडीह, बांका, बूढ़नपट्टी, सोनौरा, मानिकपुर, अभन पट्टी, अराजी अजगरा मगरवी के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है। इससे आवागमन बाधित है। देवारा खास राजा गांव के पूर्व प्रधान पल्टन यादव राजस्व टीम को नाव से गांव में ले गए और समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि बाढ़ से गांव घिर गए हैं। पशुओं के चारे और आवागमन की समस्या है।

लाटघाट। घाघरा के बढ़े जलस्तर के कारण गांवों के रास्तों पर बाढ़ का पानी चढ़ आया है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से 18 गांवों में 61 नावें चलाई जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित हाजीपुर में एक, देवारा खास राजा में पांच, चक्की में आठ, बांका में तीन, शाहडीह में चार, भदौरा में चार, मगरवी में एक, बेलहिया में छह, मानिकपुर व सोनौरा में तीन-तीन सहित कुल 61 नावें चलाई जा रही हैं।

बदरहुंआ में तीन तो डिघिया में दो सेमी बढ़ा जलस्तर
लाटघाट। बदरहुंआ नाले पर रविवार की शाम नदी का जलस्तर 72.62 मीटर रिकार्ड किया गया था, जो सोमवार की सुबह तीन सेमी बढ़कर 72.65 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर रविवार की सुबह 71.40 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार की सुबह दो सेमी बढ़कर 71.72 मीटर हो गया। बदरहुंआ में नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया में नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है। नदी में सोमवार को दो लाख 90 हजार एक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इसमें गिरिजा बैराज से एक लाख 46 हजार 169 क्यूसेक, शारदा बैराज से एक लाख 42 हजार 169 क्यूसेक और सरयू बैराज से एक हजार 366 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed