फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra water level continues to increase on both gauges in Azamgarh

आजमगढ़ के दोनों गेजों पर घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी

Mon, 29 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra water level continues to increase on both gauges in Azamgarh
सगड़ी के देवारा खास राजा में घाघरा की कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। वर्तमान में नदी का जलस्तर दोनों गेजों पर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी में कटान भी शुरू हो गई है। जिसके कारण तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश का असर घाघरा नदी के जलस्तर में देखने को मिल रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में कटान का भय व्याप्त हो गया है। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी देवारावासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। मानसून के साथ ही विगत कई दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर घाघरा नदी के जलस्तर में भी देखने को मिल रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में कटान का भय व्याप्त है। घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर रविवार को 69.49 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 69.86 मीटर हो गया। इस गेज पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 और खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। वहीं बदरहुंआ नाले पर नदी का न्यूनम जलस्तर 70.27 मीटर है। यहां पर रविवार को नदी का जलस्तर 70.51 मीटर था जो सोमवार को बढ़कर 70.82 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। कटान से हरैया विकासखंड क्षेत्र के देवारा खास राजा, अचलनगर के कुछ क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। देवारा खास राजा के मुरारी का पूरा, जगदर का पूरा और अचलनगर के देवारा गरीब दुबे, देवारा अचल सिंह का क्षेत्र कटान की जद में है। कटान से जहां किसानों के खेती योग्य भूमि घाघरा में विलीन हो रही है वहीं उनके आशियाने भी निशाने पर हैं। घाघरा के निशाने पर उपजाऊ भूमि के साथ आबादी भी है।

लगातार हो रही बारिश से तमसा नदी का जल स्तर बढ़ा।

लगातार हो रही बारिश से तमसा नदी का जल स्तर बढ़ा।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed