{"_id":"5f04a8b18ebc3e42bd4da399","slug":"ghaghra-s-water-level-is-increasing-at-a-speed-of-two-cm-per-hour-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5345175186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर
लगातार हो रही बारिश से तमसा का जल स्तर बढ़ा।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी एकबार फिर से देवारावासियों को दहलाने के लिए आतुर नजर आ रही है। नदी के जलस्तर पर प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 से 42 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर में बढ़ोत्तरी देख तटवर्ती ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। लोग अपना सामान समेट दूसरी जगह आशियाना बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
जनपद के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप धारण करती जा रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख देवारावासियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जिन गांवों के लोग नदी के किनारे बसे हैं वह लोग अब दूसरे स्थान पर अपना आशियाना बसाने की तैयारी में जुट गए हैं। घाघरा की कटान से हरैया ब्लाक के अचलनगर ग्राम सभा के देवारा अचल सिंह और देवारा गरीब दुबे में कटान हो रही है। वहीं दुबान में भी कटान तेजी से हो रही है। देवारा खास राजा के मुरारी का पूरा व त्रिलोकी का पूर ा नई बस्ती में भी कटान जारी है। तेजी से हो रही कटान के कारण लोग सहमे हैं। मुरारी का पुरवा के राम दरस, जयराम अपने सामान को समेट कर बिसरा गोला गोरखपुर में जाकर शरण ले रहे हैं। नदी की कटान को देख इसके किनारे के पेड़ों को भी लोग काट रहे हैं। वहीं अभी तक जमीन का आवंटन ना होने से लोग मजबूर होकर अपने नात रिश्तेदारों और सगे संबंधी के यहां शरण ले रहे हैं। बदरहुंआ नाले पर सोमवार को नदी के जलस्तर 70.68 मीटर था जो 42 सेमी बढ़कर मंगलवार को 71.10 मीटर पर आ गया। वहीं डिघिया नाले पर सोमवार के जलस्तर 69.71 मीटर था जो मंगलवार को 40 सेमी बढ़कर 70.11 मीटर हो गया। बदरहुंआ में नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर 70.40 मीटर है। नदी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू से 58 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू से 29 सेमी नीचे बह रही। अगर नदी इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो जल्द ही जलस्तर लाल निशान के पार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।