फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra is cutting agricultural land fast

तेजी से कृषि योग्य भूमि को काट रही घाघरा

Sat, 26 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra is cutting agricultural land fast
लाटघाट। सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा बगहवा और गांगेपुर परसिया में घाघरा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जलस्तर घटने के साथ कृषि योग्य भूमि कट कर नदी में समाहित हो रही है। गांगेपुर का अंत्येष्टी स्थल भी कटान की जद में आ गया है। नदी एक सप्ताह में 200 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा इलाका काटकर आबादी की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

पिछले साल से लेकर इस बार अब तक लगभग 2.30 किमी काट कर नदी में विलीन कर दिया है। इसके साथ ही किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन घाघरा में बह गई। किसानों में तीर्थराज, दुखहरण, भगवती यादव, सुखदेव, संदीप, राजेश यादव, सुंदर, राजदेव, चंद्रबली, लगन, दूधनाथ, भजन राम, गुड्डू ,वीरेंद्र, हरिराम, जोगेंद्र राम, राघव, मुन्ना, श्यामसुंदर, रणधीर, गुलशन, सुरेंद्र, हरखूब, सुंदर, मुन्ना, रामनाथ आदि का लगभग 175 एकड़ जमीन घाघरा में कट चुकी है। गांगेपुर में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था, जो कटान की जद में आ गया है। जलस्तर बढ़ने से ठोकरों का निर्माण रुक गया है। दो ठोकरों की करीब 15 से 20 मीटर मिट्टी नदी में बह गई। कटान के चलते बगहवा के 10 लोग शनिवार को पलायान कर गए। इसमें राम सिंगार, राणाप्रसाद, रामबचन, श्याम अवध, सुभाष, शिवराम, रामलखन, जगरोपन, विजया, राजकुमार आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ लोग वहीं गांव के पास और कुछ रौनापार श्री बस्ती और गोला चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed