फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra is above danger point, 10 villages of six villages surrounded by flood water

खतरा बिंदू से ऊपर घाघरा, बाढ़ के पानी से घिरे छह गांवों के 10 मजरे

Wed, 22 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra is above danger point, 10 villages of six villages surrounded by flood water
निजामाबाद के फरिहा गांव के बाबूराम का पूरा जाने का मार्ग जल मग्न। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम जारी है। नदी दोनों ही गेजों पर खतरा बिंदू से ऊपर पहुंच चुकी है। बाढ़ के पानी से देवारा क्षेत्र के छह गांवों के 10 मजरे पूरी तरह से घिर गए हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही घाघरा नदी में कटान भी जारी है।
विज्ञापन

बदरहुंआ नाले पर मंगलवार की शाम नदी का जनस्तर 71.63 मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार की शाम 20 सेमी बढ़कर 71.83 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। नदी बदरहुंआ में खतरा बिंदू से 15 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर मंगलवार को 70.77 मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार को 25 सेमी बढ़कर 71.02 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। नदी डिघिया गेज पर खतरा बिंदू से 62 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही सगड़ी के छह गांवों की लगभग 15000 की आबादी पानी से पूरी तरह से घिर गई है। इन छह गांवों में देवारा खास राजा, चक्की, हाजीपुर, बांका बूढ़नपट्टी, साहडीह और सोनौरा शामिल हैं। इन छह गांवों के 10 मजरे चक्की, महाबल का पूरा, समरजीत का पूरा, महाराज जी का पुरवा, गिरजा का पुरवा, लाला का पुरवा, झंडे का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा आदि गांव हैं। वहीं मुरारी के पुरवा में घाघरा नदी तेजी से कटान करते हुए आबादी तक पहुंचने पर आतुर है।
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों से कर्मचारी नदारत
घाघरा खतरा निशान से ऊपर बह रही है। फिर भी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी नदारत हैं। बाढ़ चौकी पर पशु विभाग को छोड़ दिया जाए तो कोई भी विभाग का कर्मचारी बाढ़ चौकियों पर दिखाई नहीं दे रहा है। गांव में संक्रामक बीमारी जहां फैलने की आशंका है वहीं अभी तक गांव में ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोली का वितरण नहीं कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि पल्टन यादव ने बताया कि देवारा खास राजा से 30 मजरे जुड़े हुए हैं। गांव में सबसे पहले क्लोरीन की गोली का वितरण होना चाहिए और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होना चाहिए। जिससे गंदगी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा
लाटघाट। सगड़ी से बसपा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह टीपू ने बुधवार को महुला से हैदराबाद बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियां संचालित की गई हैं पर व्यवस्था ना होने से बाढ़ क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ चौकियों पर सभी सुविधाएं होनी चाहिए जो वर्तमान में नहीं हैं। हैदराबाद, इस्माइलपुर, रोशनगंज, हाजीपुर, महुला और जमुवारी बाढ़ चौकी पहुंचे जहां सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने जमुवारी पुल बनवाने को कहा था और विधानसभा में सवाल भी उठाया था। लेकिन अभी तक कुछ ना होने से लोग परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पुरानी पुलिया पानी के वेग में बह गई है। नाव ही हमारे आवागमन का साधन बनी हुई है। उनके साथ विनोद राय, विजई राय, विरेंद्र राय, मिठाई गोंड, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सगड़ी के खरैलिया घाट पर पुलिया के बह जाने से नाव के सहारे सफर करते लोग।

सगड़ी के खरैलिया घाट पर पुलिया के बह जाने से नाव के सहारे सफर करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed