फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra flowing 49 cm above the red mark, destruction continues

लाल निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर बह रही घाघरा, विनाशलीला जारी

Mon, 16 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra flowing 49 cm above the red mark, destruction continues
लाटघाट। पिछले एक पखवारा से घाघरा के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती लोगों की नींद उड़ा दी है। नदी के खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर बहने से दर्जनों गांव के निवासियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया पर 24 घंटे में 15 सेमी और बदरहुवा पर 11 सेमी बढ़ी। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान जारी है। बगहवा गांव मे 12 घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। इनके घरों को छूती हुई घाघरा बह रही है। इसके चलते तटवर्ती गांवों के लोग पलायन करने को विवश हैं। रविवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.74 मीटर पर रहा जो सोमवार को 15 सेमी बढ़कर 70.89 सेंटी मीटर हो गया। वहीं बदरहुवा नाला गेज पर रविवार को नदी का जलस्तर 71.43 सेंटी मीटर दर्ज किया गया जो सोमवार को 11 सेमी बढ़कर 71. 54 सेंटी मीटर हो गया। जबकि डिघिया गेज पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 सेंटीमीटर और बदरहुंवा गेज पर खतरा बिंदु 71.68 सेंटीमीटर है। घाघरा नदी जो अपने जलस्तर के उतार-चढ़ाव के साथ ही अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान को तेज कर दिया है। पिछले दिनों घाघरा नदी आठ आशियाने को काटकर समाहित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed