फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra flowing 20 cm below the red mark on Dighia drain

Azamgarh News: डिघिया नाले पर लाल निशान से 20 सेमी नीचे बह रही घाघरा

Fri, 28 Jul 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra flowing 20 cm below the red mark on Dighia drain
सगड़ी तहसील के देवारांचल में बाढ़ को देखते हुए लोग अपने नाव की तैयारी में जुट गए हैं। नदी डिघिया नाले पर खतरा बिंदु से मात्र 20 सेमी नीचे बह रही है। अगर नदी इसी तरह से बढ़ती रही तो सुबह तक खतरा बिंदु को पार कर जाएगी। लगातार चार दिनों से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटान तेज हो गई है। गांव के संपर्क मार्ग टूट रहे हैं जिससे किसान चिंतित हैं। ऊपर से पानी डिस्चार्ज होने से घाघरा नदी में अभी दो-तीन दिन बढ़ाव होगा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उर्दिहा, सहबदिया में कटान तेज हो गई है। ग्रामीणों में दहशत है। सहबदिया, उर्दिहा गांव के किसानों की जमीन कटती जा रही है। बांका ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हीरालाल यादव का कहना है कि घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से हमारे गांव में नाव लगाने की जरूरत हो गई है। गांव का संपर्क मार्ग महुला गढ़वल बांध से टूट गया है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली छात्रों को हो रही है। स्कूली छात्रों को काफी दूर घूमकर अपने स्कूल पर जाना होता है। देवारा खास राजा गांव के प्रधान रामसिंगार यादव और सहबदिया गांव के प्रधान ने बताया कि गांव का संपर्क मार्ग महुला गढ़वल बांध से और पानी बढ़ा तो संपर्क टूट जाएगा। सहबदिया गांव के किसानों का आज भी 20 बीघा और उर्दिहा गांव के किसानों की 15 बीघा जमीन घाघरा की कटान में जा चुकी है। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे 70.56 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 36 सेंटीमीटर बढ़कर 70.92 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया नाला का जलस्तर बृहस्पतिवार की शाम 69.85 मीटर था जो शुक्रवार को 35 सेमी बढ़कर 70.20 मीटर हो गया। यहां पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 और अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed