फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get the work of Amrit Sarovar done soon

अमृत सरोवर का कार्य शीघ्र पूरा कराएं

Sat, 20 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Get the work of Amrit Sarovar done soon
सरायमीर। विकासखंड मिर्जापुर का निरीक्षण शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त आरपी आर्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत खुटौली एवं ग्राम पंचायत नियाउज में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य अपूर्ण मिला। उसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश ग्राम प्रधान एवं सचिव को दिए। उन्होंने ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक, भूमि भवन पंजिका का निरीक्षण किया। उसके बाद सभी कार्यालयों में पहुंचकर रजिस्टर के रख रखाव को और दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बीडीओ को निर्देशित किया कि जिस ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण हैं, वहां संबंधित अधिकारियों से कहकर तुरंत पूरा कराएं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजन राय, एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति, लेखाकार बृजेश चौरसिया, तकनीकी सहायक विजय नारायण राय, संजय सिंह, राकेश यादव, विनीत सिंह, मुकेश प्रजापति, परविंद मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed