अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में अब तक किये गए एफएचटीसी कार्यों का शत प्रतिशत सत्यापन कराएं। जिन गांवों में 75 प्रतिशत से ऊपर एफएचटीसी का किया गया है, उसका सत्यापन अवर अभियंता से कराएं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे हर घर जल योजना की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी एजेंसियां जितने डीपीआर स्वीकृत हो चुके हैं, उसके अनुरूप तत्काल कार्य प्रारंभ कर दें। अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को दो दिन के अंदर सभी कार्यदायी एजेंसियों से माह सितंबर का वर्क प्लान लेकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं सोलर, ओएचटी, एफएचटीसी, पम्प फ्लोरिंग, बोरिंग एवं बाउण्ड्रीवाल को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय में पूर्ण करें। डीएम ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित मानक के अनुसार रोड रेस्टोरेशन कार्य को पूर्ण कराएं। कहा कि जेई अधिक से अधिक कार्यस्थल पर जाकर रेस्टोरेशन एवं एफएचटीसी कार्याें का शत प्रतिशत निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि यदि मानक के अनुरूप रेस्टोरेशन कार्य नहीं पाया जाता है तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कहा कि कितनी मशीन कार्य कर रही है, कितना मैनपावर प्रयोग किया जा रहा तथा कितने मैनपावर का प्रयोग एफएचटीसी पर किया जा रहा है, इसका भी निरीक्षण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), एई तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।