फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   get tantra-mantra before looting azamgarh police arrested vicious person cash recovered

UP: लूटपाट से पहले करवाते थे तंत्र-मंत्र..., लाखों की नकदी के साथ शातिर अरेस्ट; प्रेस लिखी बाइक भी बरामद

Sun, 02 Mar 2025 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 06:57 PM IST
सार

आजमगढ़ में पुलिस और स्वाट टीम को उस वक्त सफलता मिली जब वह बदमाश गिरफ्तार हुआ जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सात मामलों का भी पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
get tantra-mantra before looting azamgarh police arrested vicious person cash recovered
मामले की जानकारी देते एसपी हेमराज मीना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने बीती रात को अंतर्जनपदीय टीम के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके पास से 3,51,500 रुपये नगद, एक बाइक व अन्य सामान बरामद हुए। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके गिरफ्तार होने से सात मामलों का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन


एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय, दरोगा राजेन्द्र प्रसाद पटेल की टीम ने मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त पठान अली पुत्र जाफर अली उर्फ शहजान निवासी शाहगंज, थाना शाहगंज, जौनपुर को शनिवार की रात राहुल नगर मड्या ठंडी सड़क से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ पर पता चला कि ये लोग सोने के जेवरात की ठगी करते हैं। इनका चार लोगों का गिरोह है। इसके सदस्य तालिब, वसीम व यासिन उर्फ सुल्तान हैं। ये सभी मिलकर 45 से 50 वर्ष की धार्मिक महिलाओं को व कम पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको विश्वास में लेकर पूजा पाठ, धर्म आदि तथा तंत्र-मंत्र के माध्यम से पहने हुए व घर में रखे हुए गहनों को शुद्ध करने के संबंध में बताकर अपनी बातों में उलझा लेते थे। इसके बाद बहला-फुसला कर उनके जेवरात ले लेते हैं। उनको ईंट-पत्थर के टुकड़े एक कागज में लपेटकर धागे से बांधकर वापस देते हैं।


इन लोगों ने संजू सिंह पत्नी दयानंद सिंह ग्राम धनछुला, जीयनपुर, सोमारी देवी पता राहुल नगर मड़ा, संजय कुमार श्रीवास्तव निवासी ठंडी सड़क, सत्यपाल सिंह निवासी मौजा बैठौली थाना सिधारी, उर्मिला सिंह पत्नी रामआसरे निवासी सिधारी व बेईली देवी पत्नी रामजतन चौहान निवासी ग्राम खराटी थाना गम्भीरपुर के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है। पठान अली पर अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed