{"_id":"6d8ba8158224c061cec4e478bbefa8dc","slug":"get-set-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को बंधक बनाने की आशंका, मिल में आग लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को बंधक बनाने की आशंका, मिल में आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में स्थित राइस मिल से शुक्रवार की शाम लोगों ने राइस मिल में आग लगा दी। उनको आशंका थी कि लापता युवक को इसी मिल में अपहरण करके रखा गया है। नाराज लोगों ने बढ़या बाजार में चक्का जाम भी किया। एसओ के आश्वासन पर जाम तो दो घंटे बाद समाप्त हो गया।
बता दें कि उन्नाव जिले के रहने वाला आनंद कुमार कंधरापुर बाजार के पास स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में काम करता था। उस पर फैक्ट्री में करीब दो लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप है। इससे नाराज फैक्ट्री मालिक ने रुपये की वसूली के लिए आनंद को अतरौलिया थाने के बढ़या गांव में स्थित सोनू पुत्र सिराजुद्दीन के राइस मिल में बंधक बना लिया। बुधवार की शाम सोनू और उसके साथ मुन्ना पांडेय युवक आनंद को बोलेरो में बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आनंद की चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे, इससे बोलेरो सवार आनंद को लेकर भाग गए। दूसरी तरफ अतरौलिया थाने के वैसपुर गांव निवासी रामधवल निषाद का बेटा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन दिल्ली से घर आ रहा था। वह अंबेडकर नगर और अतरौलिया थाने के बार्डर पर स्थित आलापुर गांव से लापता हो गया। रामधवल और उसके गांव वालों को शक हुआ कि कहीं सोनू के राइस मिल में उसका बेटा तो नहीं कैद किया गया था।
विज्ञापन
इसको लेकर लोगों ने अतरौलिया थाने पर सूचना दी। तभी से पुलिस उसे खोज रही थी। शुक्रवार को शक और सूचना के आधार पर पुलिस ने राइस मिल में छापामार कर बंधक युवक आनंद को छुड़ाया और मुन्ना और सोनू को हिरासत में लेकर किशोर के बारे में भी पूछताछ की। शाम करीब पांच बजे एसओ अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य आनंद को लेकर बढ़या बाजार में शिनाख्त कराने पहुंचे तो लोग पुलिस पर भड़क गए।
उन लोगों का कहना था कि रामधवल का बेटा यह नहीं है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर बाजार में जाम लगा दिया। शाम पांच बजे से लगा जाम दो घंटे बाद सात बजे एसओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ। उन्होंने 24 घंटे के भीतर रामधवल के बेटे को बरामद करने का वादा किया। इसके बाद कुछ लोगों ने सोनू की राइस मिल पर ईंट पत्थर फेंकते हुए आग लगा दी। हालांकि, अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान ने बताया कि पुलिस रामधवल के लापता बेटे की तलाश में जुटी है।