फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get involved in the preparations for the 2022 assembly elections

2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Get involved in the preparations for the 2022 assembly elections
सरायमीर के खरेवां मोड़ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल विस निजामाबाद की समीक्षा बैठक म - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की विधान सभा निजामाबाद की समीक्षा बैठक रविवार को सरायमीर के खरेवां मोड़ स्थित कार्यालय पर नवागत जिला अध्यक्ष हाफिज नोमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष मो. आरिफ ने पूरे विधानसभा की कार्यकारिणी पेश की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष हाफिज नोमान ने विधानसभा अध्यक्ष से 10 दिनों के अंदर पूरी कार्यकारिणी पेश करने को कहा। पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए गांव-गांव भ्रमण कर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कलीम जामई ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करें। ताकि कार्यकर्ता लगन व हौसले से कार्य कर सकें। मुफ्ती हुजैफा कासमी ने कहा कि पार्टी ने जो कार्य किया है दूसरी पार्टियां कभी नहीं कर पाएंगी। मास्टर तारिक ने कहा कि चुनाव करीब है हमें संगठन पर पूरा ध्यान देना चाहिए। अगर हमारा संगठन मजबूत रहेगा तो गांव-गांव हमारी बातें आसानी से पहुंचेगी। इस मौके पर मुशीर अहमद, मो. गालिब, मौलवी अफजल, मो. आसिफ, मो. अशरफ, आरिफ, तैयब नक्काश, यूसुफ, जुल्करनैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed