फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get free rice seeds

मुफ्त में मिलेगा धान का बीज

Thu, 30 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 30 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Get free rice seeds
जनपद में ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा किसानों को धान पर सब्सिडी या जिस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है, उस क्षेत्र के किसानों में नि:शुल्क धान के बीज को वितरित किया जाएगा।  जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुहास एलवाई  ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने जिलाधिकारी को बताया कि धान का बीज उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम बस्ती से आया है। इस समय संकर धान का लक्ष्य 2500 कुंतल आ गया है जो सब्सिडी पर दिया जाएगा। इसके साथ, 2500 कुंतल बीज डेमो का है, जो सबसे ज्यादा गेहूं के नुकसान वाले क्षेत्र में नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक वर्ष 33 प्रतिशत एरिया नए बीजों से आच्छादित किया जाता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के जिस एरिया में गेहूं की फसल का नुकसान ज्यादा हुआ है, उसी क्षेत्र के किसानों में धान का बीज नि:शुल्क दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हर सुख-दुख में साथ देती है। इसलिए किसानों के साथ ज्यादती नहीं होनी चाहिए। किसानों को इस संकट से उबारने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका, कर्मचारियाें की व्यक्तिगत पत्रावली, सर्विस बुक, वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि की पत्रावली, कर्मचारियों के कार्य विभाजन, बीज गोदाम, उर्वरक अनुभाग, सामान्य अनुभाग का निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका में कुल 13 कर्मचारियों का नाम और कार्य विभाजन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप के खराबी पर रिबोर कराने का निर्देश दिया।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा वितरण ः एक मई से सात मई तक राजकीय कृषि बीज भंडारों पर संकर बीज का विक्रय किया जाएगा। इसके तहत पंजीकृत किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संकर बीजों का वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के अंतर्गत संकर बीज का अनुदान आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।


पंजीकृत किसानों की विकास खंड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि भंडारों पर चस्पा कर दी गई है। पंजीकृत कृषकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संकर बीजों का वितरण किया जाना है। कृषकों के पंजीकरण का कार्य तीन मई तक जारी रहेगा लेकिन बीजों के वितरण में 26 अप्रैल तक पंजीकृत कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed