फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get division wise daily repair action: DM

मंडलवार कराएं रोजाना मरम्मत की कार्रवाई: डीएम

Thu, 01 Jun 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Get division wise daily repair action: DM
गर्मी के कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ऐसे में विभिन्न डिविजनों के अधिशासी अभियंता के माध्यम से मरम्मत की कार्रवाई मंडलवार कराई जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता सर्किल-एक को दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न डिविजनों की समीक्षा में पाया कि गर्मी के कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। विभिन्न डिविजनों में बिलिंग प्रतिशत कम पाए जाने पर मीटर रीडर से मीटर की चेकिंग कराते हुए बिलिंग प्रतिशत बढ़ाने को कहा। विभिन्न डिविजनों में विद्युत के जो बड़े बकायेदार हैं, जिनको आरसी जारी की गई है, उनसे विद्युत देयकों की वसूली के लिए संबंधित एसडीएम व तहसीलदार से समन्वय बनाकर वसूली कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डिविजनों के एक्सीयन को निर्देश दिए कि जिन डिविजनों में लाइन लॉस एवरेज से ज्यादा है, उन डिविजनों में कैंप लगाकरकटिया कनेक्शन वालों को स्थायी कनेक्शन में परिवर्तित कराएं। विभिन्न डिविजनों की समीक्षा में पाया गया कि विगत माह की अपेक्षा वर्तमान समय में कलेक्शन गैप की प्रगति धीमी मिली। जिसे लेकर डीएम ने समस्त डिविजनों के एक्सीयन को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों में जहां पर कलेक्शन गैप ज्यादा है, वहां पर कैंप लगाकर विद्युत बकायेदारों से विद्युत देयों को जमा कराएं। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत आशुतोष श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता सर्किल-1 एपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अरविंद सिंह सहित समस्त डिविजनों के अधिशासी अभियंता व वर्कशाप के इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed