फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gave RS 40 thousand after taking loan still sister not live dowry greedy people murdered her and buried body

Azamgarh: कर्ज लेकर दिया 40 हजार, फिर भी नहीं बची बहन की जान...दहेज लोभियों ने हत्या कर शव को घर में दफनाया

Fri, 13 Oct 2023 08:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

 आजमगढ़ जिले के आराजी जजमन जोत गांव में अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शव को घर में ही दफना दिया।  दहेज के लिए हत्या का आरोप है। अनीत की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। 

विज्ञापन
Gave RS 40 thousand after taking loan still sister not live dowry greedy people murdered her and buried body
विवाहिता की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में दहेज लोभियों ने फिर नव विवाहिता अनीता (19) की हत्या कर दी। दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता के पति और ससुर ने ही उसकी जान ले ली। इसके बाद दोनों ने शव को घर के अंदर हीगड्ढा खोदकर दफन कर दिया। अनीता की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव की है।

विज्ञापन


अनीता के भाई  हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने उसके ससुर गुलाब और पति सूरज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। हरेंद्र ने बताया कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर अक्सर मेरी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी मांग पूरी नहीं की जा सकती थी।

विज्ञापन

अनीता को भगा कर लाया था सूरज

कुछ कर्ज लेकर अपने पास से जमा कर 40 हजार रुपये बहन के ससुराल वालों को दिया गया था, लेकिन फिर भी उनका मन नहीं भरा। वह अक्सर उसकी बहन को मारते-पीटते थे। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि जब उसकी पिटाई की जा रही थी तो हम लोग हिम्मत जुटाकर भी उसे बचाने नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जब उसके साथ मारपीट की गई थी और बीच-बचाव करने गए तो उन लोगों द्वारा छेड़खानी का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं मामला थाने तक भी पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की शादी रौनापार थाना क्षेत्र में तय हुई थी। शादी के दो महीने पहले ही अनीता को भगा लाया और बुढ़ऊ बाबा मंदिर पर शादी किया। इसके बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। 

ताला बंद देख पड़ोसियों को हुआ संदेह

महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शव को घर के अंदर ही गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद दोनों घर में ताला बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घर में ताला बंद देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया। इसके बाद घर में दफन किए गए स्थान से विवाहिता के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed