फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gave rose flowers, made aware about traffic rules

आजमगढ़: गुलाब का फूल दे यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Tue, 14 Feb 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gave rose flowers, made aware about traffic rules
आजमगढ़। वैलेंटाइन डे पर मंगलवार को यातायात पुलिस व हॉफ लेमन रेडियो ने संयुक्त रुप से आम जनता को यातायात नियमों के प्रति विशेष अंदाज में जागरूक किया। सहायक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने शहर में घूम-घूम कर लोगों को गुलाब का फूल व चाभी का छल्ला देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया।
विज्ञापन

शहर के बवाली मोड़ बागेश्वर चौराहे पर टीम ने आने-जाने वाले वाहन सवारों को हेलमेट का प्रयोग करने, सीट बेल्ट अवश्य लगाने के साथ ही यातायात संबंधित अन्य नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करते हुए चल रहे लोगों को गुलाब का फूल व चाभी का छल्ला देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील किया कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग कर हम हादसों में होने वाली मौत की संख्या पर लगाम लगा सकते हैं। पुलिस व हॉफ लेमन रेडियो के इस अनोखे पहल की लोगों ने खूब सराहना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed