फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garja Napa's bulldozer against encroachment

Azamgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ गरजा नपा का बुलडोजर

Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Garja Napa's bulldozer against encroachment
आजमगढ़। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद सोमवार को भी जारी रही। नगर पालिका का बुलडोजर सोमवार को पुन: सड़क पर उतरा और शहर कोतवाली से शंकर जी मूर्ति तक पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की गई। पटरी दुकानदारों में कार्रवाई से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका मनोज कुमार के नेतृत्व में नपा की टीम सोमवार को बुलडोजर लेकर एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर निकल पड़ी। शहर कोतवाली से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हुई। कोतवाली के बाउंड्री से सटे अतिक्रमण के बाद सामने स्थित बंधे पर लगे डोल-तासा पार्टी के स्टालों को हटवाया गया। इसके बाद टीम बड़ादेव चौराहे पर पहुंची। महिला अस्पताल की बाउंड्री से सटा कर नाले पर लगी दुकानों को हटवाया गया। नपा की इस कार्रवाई से पटरी दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। गुमटियाें और दुकानों को हटाए जाने के बाद तमाम लोग प्रशासन को कोसते हुए अपना सामान समेटने में जुट गए। नपा के ईओ मनोज कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ शुरू हुआ अभियान आगे भी चलेगा। पूरे शहर से सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed