फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garib Nawaz Express will start operating from 23rd July

23 जुलाई से गरीब नवाज एक्सप्रेस का संचालन होगा शुरू

Sat, 10 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Garib Nawaz Express will start operating from 23rd July
आजमगढ़। रेल प्रशासन कोरोना संक्रमण के कारण बंद चली रही गरीब नवाज एक्सप्रेस को 23 जुलाई से चलाने जा रहा है। यह ट्रेन किशनगंज (बिहार) से अजमेर के लिए सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। आजमगढ़ से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को चलेगी। वहीं वापसी में अजमेर जंक्शन से सोमवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05715 गरीब नवाज एक्सप्रेस शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार किशनगंज से छह बजे रवाना होगी। वह बलिया से 06.40 बजे, मऊ जंक्शन से 07.55 बजे और आजमगढ़ से 08.50 बजे रवाना होगी जो शाहगंज समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन 09.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 05716 अजमेर-किशनगंज विशेष गाड़ी 26 जुलाई से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार को अजमेर जंक्शन से 12 बजे प्रस्थान करेगी। वह विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन शाहगंज जंक्शन से 10.30 बजे से रवाना होगी और आजमगढ़ पहुंचेगी। आजमगढ़ स्टेशन से 11.15 बजे, मऊ जंक्शन होते हुए 03.30 बजे किशनगंज पहुंचेगी। गाड़ी में शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह तृतीय श्रेणी का दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो तथा जीएसएलआर व जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed