फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garage operator's daughter committed suicide due to illness

गैरेज संचालक की पुत्री ने बिमारी से तंग आकर की आत्महत्या

Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Garage operator's daughter committed suicide due to illness
गैरेज संचालक की बेटी ने बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेजवां। फूलपुर कस्बे से सटे ऊदपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले मोटर गैरेज संचालक की 20 वर्षीय पुत्री ने बुधवार की रात बिमारी से आजिज आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कतरा नूरपुर ग्राम निवासी हारुन पुत्र दीन मोहम्मद फूलपुर कस्बे से सटे ऊदपुर ग्राम पंचायत स्थित एलआईसी कार्यालय के समीप मोटर गैरेज का संचालन करते हैं। गैरेज के पास ही वह किराए पर कमरा लेकर परिवार सहित रहते हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने अपने स्थान पर सोने चले गए। हारून की 20 वर्षीय पुत्री सादिया भी अपने कमरे में सोने चली गई बृहस्पतिवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो उसकी मां उसे जगाने के लिए पहुंची। बेटी को आवाज देने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने यह बात अपने पति को बताई। इस बात की जानकारी होने पर पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए, सबकी उपस्थिति में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सभी हतप्रभ रह गए। कमरे के अंदर छत में लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे सादिया का शव लटक रहा था। आनन-फानन सादिया के शव को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार वालों के अनुसार मृतका काफी दिनों से बीमार थी और उसका ईलाज चल रहा था। लोगों में इस बात की चर्चा रही कि बीमारी से आजिज आकर युवती ने आत्महत्या जैसा कड़ा निर्णय लेकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed