{"_id":"61f037416874a079c01d45e2","slug":"gangster-will-be-imposed-on-the-arrested-accused-the-recognition-of-schools-will-be-canceled-azamgarh-news-vns6354535142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार अभियुक्तों पर लगेगा गैंगेस्टर, रद्द होगी स्कूलों की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार अभियुक्तों पर लगेगा गैंगेस्टर, रद्द होगी स्कूलों की मान्यता
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल कराने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें नौ रामपुर जिले के रहने वाले हैं और 13 आजमगढ़ के। इसमें विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, शिक्षक, बाबू के अलावा डीआईओएस कार्यालय का एक बाबू शामिल है। इन पर गैंगस्टर के तहत करवाई होगी और संबंधित स्कूलों के मान्यता समाप्त की जाएगी।
यूपी टेट बड़े पैमाने पर धांधली के प्रयास किए गए लेकिन पुलिस की सक्रियता नकल माफिया का खुलासा हो गया। उनसे 51 लाख से अधिक के नकद व चेक बरामद, दो चार पहिया वाहन, कई परीक्षार्थियों की मॉर्कशीट, एडमिट कार्ड की कॉपी आदि बरामद हुई है। पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर गैंगस्टर लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों का नाम इसमें सामने आए हैं, उनकी मान्यता समाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जेडी करेंगे बाबू के निलंबन की कार्रवाई
आजमगढ़। नकल के मामले में गिरफ्तार डीआईओएस कार्यालय के बाबू विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस वीके शर्मा ने बताया कि बाबूओं के नियुक्ति प्राधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक हैं। उनके स्तर से ही कार्रवाई होगी। नियमानुसार जेल जाने वाले को निलंबित किया जाता है। और जेडी स्तर से ही निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जो लोग पकड़े गए है, उन पर गैंगस्टर लगाने और संबंधित स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण के लिए भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। अभी जांच की कवायद जारी है और अन्य लोगों व स्कूलों का नाम भी सामने आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अनुराग आर्य, एसपी