फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster Act action taken against six people including a couple involved in a gang of fraud

Azamgarh News: ठगी गिरोह में शामिल दंपती समेत छह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sun, 27 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act action taken against six people including a couple involved in a gang of fraud
अहरौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जाली दस्तावेजों के जरिए नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत दंपती समेत छह लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस गिरोह का सरगना अहरौला थाना क्षेत्र के आतापट्टी भीमलपट्टी गांव निवासी शशिकांत पांडेय उर्फ सोनू है। शशिकांत पांडेय के गिरोह में उसकी पत्नी मंजू, गहजी गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय, अमन पांडेय, विकास पांडेय, कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी विजौरा कॉलोनी निवासी मानधाता पांडेय शामिल है। इसके दिनेश कुमार पांडेय वर्तमान समय में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मकान नंबर 34, फुसूपुरवा में रहता है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में पेश करता था और नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। इसकी गतिविधियों ने जिले में लोक व्यवस्था को प्रभावित किया और भय के कारण लोग शिकायत दर्ज करने से डरते थे। उन्होंने बताया कि अहरौला थाने में इस गिरोह के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 16 फरवरी 2025 को गैंगचार्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ को भेजा था। 15 अप्रैल 2025 को दोनों अधिकारियों की संयुक्त बैठक में इसे स्वीकृत किया गया। इसके आधार पर गिरोह के सभी छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed