{"_id":"63e3a4696b279f25e6071c54","slug":"gangster-accused-absconded-from-police-custody-in-didarganj-police-station-azamgarh-2023-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर का आरोपी फरार, थाने में किसी को नहीं लगी भनक, महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर का आरोपी फरार, थाने में किसी को नहीं लगी भनक, महकमे में हड़कंप
Wed, 08 Feb 2023 07:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:02 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने से बीती रात गैंगस्टर का आरोपी फरार हो गया। दीदारगंज और अहरौला थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दीदारगंज थाने की घटना
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने से बीती रात गैंगस्टर का आरोपी फरार हो गया। उसे मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दीदारगंज और अहरौला थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के ब्रह्मनी गांव निवासी मनोज गौतम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया और दीदारगंज थाने पर बैठाया। मंगलवार रात किसी समय मनोज पुलिस कस्टडी को धत्ता बताते हुए फरार हो गया। इस बात की जब भनक लगी तबतक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
शातिर अपराधी के पुलिस कस्टडी से फरार होने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर फरार मनोज गौतम की गिरफ्तारी को लेकर दीदारगंज, अहरौला थाना पुलिस के साथ ही एसओजी की दोनों टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। बुधवार दोपहर तीन बजे के लगभग एसओजी की दोनों टीमें अहरौला के माहुल क्षेत्र में नजर भी आईं।
विज्ञापन
इस बाबत पूछने पर एसओ दीदारगंज और अहरौला पुलिस जवाब देने से बचते नजर आई। एएसपी ग्रामीण (आजमगढ़) राहुल रूसिया ने कहा कि एक अपराधी के फरार होने की सूचना मिली है। जिसकी तलाश में पुलिस व एसओजी की टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।