{"_id":"576049744f1c1bb26511c48c","slug":"ganga-dussehra-imposed-dip","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर लगाई डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर लगाई डुबकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजगंज स्थित भैरो बाबा के स्थान पर गंगा दशहरा के पहले दिन मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भैरो बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख समृद्घि की कामना की। मेले में दूकानों पर महिलाओं ने जहां शृंगार आदि की खरीदारी की तो दूसरी तरफ मेले में बच्चों सहित युवाओं ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान मंदिर में बज रहे घंटा घड़ियाल और जयकारों की आवाज से क्षेत्र गूंजता रहा।
प्रतिवर्ष भैरो बाबा के स्थान पर गंगा दशहरा मेले का आयोजन होता है। भोर से ही महाराजगंज स्थित भैरो बाबा के धाम पर पहुंचे भक्तों ने सर्वप्रथम मंदिर के पास स्थित पोखरे में स्नान किया। बाद में भैरो बाबा मंदिर में कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर कड़ाही चढ़ाई।
बाबा के दर्शन के बाद मेले में सजे विभिन्न प्रकार के दूकानों पर पहुंच अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ शृंगार की दूकानों को महिलाओं की रही। वहीं पुरुषों ने घरेलू सामानों सहित कृषि उपकरण आदि की खरीदारी की। दूसरी तरफ खिलौनों की दूकानों पर बच्चों का जमावड़ा था। मेले के मशहूर खजला का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। खरीदारी के बाद लोगों ने मेले में लगे बड़े झूले पर जमकर मस्ती की। बच्चों ने खूब मस्ती की।