फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gang of women who stole from houses under guise of singing wedding songs was busted

महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: बधाई गाने के बहाने घर में घुसकर करती थीं चोरी, चार गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सब सामान

Tue, 02 Dec 2025 09:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Dec 2025 09:09 PM IST
सार

पुलिस ने चार महिला आरोपी सजबुननिशा, रेहाना, सजबुननिशा व मर्जिना को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया गैंग कई जिलों में सक्रिय था। वह चोरी की घटना को अंजाम देता था।

विज्ञापन
Gang of women who stole from houses under guise of singing wedding songs was busted
पकड़ी गईं महिला चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह व बधाई गाने के नाम पर घरों में प्रवेश कर चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय महिला चोर गैंग का बरदह पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने चार महिला आरोपी सजबुननिशा, रेहाना, सजबुननिशा व मर्जिना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने के टप्स, चेन व नकदी बरामद की। पकड़ा गया गैंग कई जिलों में सक्रिय था। वह चोरी की घटना को अंजाम देता था।

विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक दिसंबर को मोहम्मदपुर फेटी निवासी हरिराम प्रजापति ने घर से दो सोने के टप्स, एक सोने की चेन व दो हजार रुपये चोरी होने की सूचना थाना बरदह में दी। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। अगले ही दिन दो दिसंबर को उप निरीक्षक पुनीत कुमार श्रीवास्तव टीम सहित मुखबिर की सूचना पर भैसकुर गांव पहुंचे, जहां चार संदिग्ध महिलाएं साल ओढ़े पैदल जाती मिलीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में चोरी का माल बरामद होने पर सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला चोर मऊ जनपद के घुटमा दरौरा निवासी सजबुननिशा की जेब से बैगनी पर्स में सोने की जंजीर व 550 रुपये, रेहाना के पर्स से गणेश आकृति वाले दो सोने के टप्स व मर्जिना के पास से 510 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में चारों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे शादी-ब्याह, बधाई गाने और भीख मांगने के बहाने घरों में घुसकर चोरी करती थीं। मुकदमे में अपना जुर्म भी कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed