फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gang active in passing UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास कराने वाला गैंग सक्रिय

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gang active in passing UP board exam
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों को मोबाइल पर कॉल कर फेल से पास कराने वाला गैंग सक्रिय है। यदि परीक्षार्थियों व अभिभावक बहकावे में आते हैं तो वह ठगी के शिकार हो सकते हैं। कारण कि वह यूपी बोर्ड के कर्मचारी नहीं बल्कि एक ठगी करने वाला गिरोह के सदस्य हैं। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने अपील की है कि परीक्षा में पास कराने के नाम पर अगर कोई कॉल आए तो तत्काल उनसे या फिर संबंधित थाने में शिकायत करें। ऐसे अराजकतत्वों के प्रलोभन में कदापि न आएं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड परिणाम तैयार करने में जुटा है। ऐसे में साइबर शातिर परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों और उनके परिजनों को मोबाइल पर कॉल कर खुद को यूपी बोर्ड का कर्मचारी बताते हैं। शातिर बताता है कि वह गोपनीय विभाग में कार्यरत है और इस समय यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार कर रहा है। वह परीक्षार्थी को बताता है कि तुम इस विषय अंग्रेजी, गणित में फेल हो रहे हो। पास होना चाहते हो तो रुपये खर्च करो। तुम्हारा नंबर बढ़ा दूंगा और बहुत अच्छे नंबर से पास हो जाओगे। इस तरह के मामले पिछली बार बोर्ड परीक्षा के बाद आए थे लेकिन इस बार अभी तक जिले में ऐसे मामले नहीं आए हैं। अन्य जिलों में ऐसी शिकायतें शुरू हो गई है। जिसे संज्ञान में लेते हुए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। ताकि कोई ठगी का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed