{"_id":"621d0ec7e911c701964d4d3a","slug":"fulfill-your-obligations-exercise-fairness-observer-azamgarh-news-vns641005322","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दायित्वों को निभाएं, बरतें निष्पक्षता : प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दायित्वों को निभाएं, बरतें निष्पक्षता : प्रेक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष व्यय प्रेक्षक बीआर बालाकृष्णन और बी. मुरली कुमार ने व्यय प्रेक्षकों, जनपदीय नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विशेष व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी चुनाव को ं शुचिता, निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए निष्पक्षता बरतें।
विशेष व्यय प्रेक्षक ने कहा कि जनपद के संवदेनशील विधान सभाओं पर विशेष ध्यान दें। अवैध शराब, अवैध असलहे एवं अवैध नकदी को जब्त करें। एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस की टीम 24 घंटे तक सक्रिय होकर चेकिंग अभियान चलाए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि जनपद में 10 विधान सभा क्षेत्र हैं, जिसमें सात विधान सभा क्षेत्र संवेदनशील हैं। तीन विधान सभा क्षेत्र सामान्य हैं। वर्तमान समय में 111 एफएसटी एवं 111 एसएसटी की टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि एफएसटी टीम ने 14,65,707 रुपये एवं एसएसटी टीम ने 79,780 रुपये जब्त किए गए हैं। आगे इसी प्रकार जनपद में वीडियो सर्विलांस की 54 टीमें लगाई गई हैं एवं अभी तक 139 रैलियों को अनुमति दी गई है, जिसमें से 58 रैलियों को कवर कर लिया गया है। कवर किए गए रैलियों में 24,05,710 रुपये का आगणन किया गया है एवं 15,44,844 रुपये को जब्त किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में 330 देसी शराब की दुकान, 132 अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं, जिनका उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान समय में 12800 लीटर शराब सीज किया गया है एवं छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारी सोशल मीडिया/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया, सहायक नोडल अधिकारी एमसीएमसी/जिला सूचना अधिकारी द्वारा एमसीएमसी के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी, व्यय प्रेक्षकगण, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह सहित जनपदीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।