फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fulesh in Under-14, Rajepur in 17 and Bardha in 19 are the winners

Azamgarh News: अंडर-14 में फुलेश, 17 में राजेपुर और 19 में बरदह विजेता

Thu, 28 Aug 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fulesh in Under-14, Rajepur in 17 and Bardha in 19 are the winners
07 श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बरदह के प्रांगण में तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता। संवाद
ठेकमा। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बरदह के प्रांगण में तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य एवं नोडल तहसील प्रभारी अभयनाथ तथा सह प्रभारी रणंजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंडर-14 वर्ग में कंपोजिट विद्यालय फुलेश की बालक एवं बालिका टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजय हासिल की। अंडर-17 बालक वर्ग में जय अंबे इंटर कॉलेज राजेपुर की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब मेजबान गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बरदह की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच रेफरी की भूमिका अनिता गौतम और सोहन सिंह ने निभाई तथा स्कोरिंग कपिल ने की। समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान तहसील प्रभारी शैलेश जैसवार, कोच रामफल यादव, विनीत सिंह, सुरेश राय, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed