फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Front line workers take second dose of vaccine

फ्रंट लाइन वर्करों ने टीके का दूसरा डोज लिया

Fri, 12 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Front line workers take second dose of vaccine
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को जहां फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरा डोज दिया गया तो वहीं वृद्ध व बीमार लोगों का भी टीकाकरण किया गया। अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता की कमी देखी जा रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने अपने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने टीकाकरण करा चुके लोगों से भी जागरूकता में सहयोग की अपील किया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 91 सरकारी व पांच प्राइवेट अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। कल 11830 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष शुक्रवार को 6351 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि पांच प्राइवेट अस्पतालों पर कुल 33 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय काफी महत्वपूर्ण है। इसमें लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने की जरूरत है। महकमे ने हेल्थ कर्मियों, आशा व आंगनबाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं टीका लगवा चुके फ्रंट लाइन वर्करों से भी अपील है कि वे भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोराना का टीका लगा कर जिले को पूरी तरह से कोरोन से मुक्त व सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहाकि हमारे टीकाकरण कार्यक्रम में हमारी आशा, आँगनबाड़ी और बेसिक शिक्षा की शिक्षिका बेहद महत्वपूर्ण कड़ी बन सकती हैं। जहाँ आँगनबाड़ी और आशाएँ घर-घर पहुँचती हैं तो वहीं प्राथमिक शिक्षिकाएँ अपने विद्यालय के सुबह की प्रार्थना सभा में टीकाकरण पर चर्चा करके बच्चों के द्वारा उनके घर तक कोविड टीकाकरण के फायदे पहुँचा सकती हैं। इसके साथ ही राजस्व विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े कर्मी भी आम जनमानस में इसके सकारात्मकत प्रभाव पर परिचर्चा करके टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण का ये चरण बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सामूहिक सहभागिता चाहे सरकारी विभागों में हो या फिर स्वैच्छिक संस्थाओं में बेहद आवश्यक कदम होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed