फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud in PM housing allocation, FIR on three

पीएम आवास आवंटन में धनउगाही, तीन पर एफआईआर

Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud in PM housing allocation, FIR on three
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में धन उगाही के आरोप में दो सभासद पतियों समेत तीन के खिलाफ मुबारकपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने इन तीनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों व आवेदकों से धन उगाही की शिकायत सामने आई थी। आरोप था कि पात्रों के बजाए अपात्रों में आवास का आवंटन किया जा रहा है। जिसमें धन उगाही भी की जा रही है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और पीओ डूडा से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर नौ सितंबर को पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ जांच को जब पहुंचे तो काफी संख्या में लाभार्थी व आवेदक पीओ डूडा से मिले और उनसे धन उगाही की शिकायत की। इस दौरान प्रेम ज्योति पत्नी हीरालाल, मिथिलेश, विद्या देवी, शुभम, अनीता देवी, सोनी आदि ने दो सभासद पतियों समेत तीन लोगों पर 10 हजार रुपये लिए जाने के आरोप लगाए थे। लोगों ने इसके लिए शपथ पत्र भी दिया था। पीओ डूडा की जांच में आरोप की पुष्टि हुई। रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जांच रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि के बाद डीएम ने पीओ डूडा को संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। पीओ डूडा ने वार्ड एक की सभासद महिमा के पति राधेश्याम, वार्ड छह की सभासद सलमा के पति आलमगीर और रसूलपुर निवासी फूलबदन के खिलाफ मुबारकपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed