फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud caught by giving fake joining letter in Azamgarh

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे बेरोजगारों को ठगने वाला पकड़ाया

Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud caught by giving fake joining letter in Azamgarh
निजामाबाद। बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर मोटी रकम लेकर फर्जी कॉल लेटर व ज्वाइनिंग लेटर देने वाले गिरोह के एक सदस्य को शुक्रवार को खातिरपुर गांव के दो युवकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए युवक ने कई युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ठगा था।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश वर्मा पुत्र शिव प्रसाद वर्मा निवासी खातिरपुर बेरोजगारों के साथ ठगी करने वाले युवक को पुलिस के हवाले करने के साथ ही तहरीर भी दिया। उसने बताया कि वर्ष 2016 में उसने रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटीपट्टी गांव निवासी रामअवतार पुत्र हरिदत्त को नौकरी के नाम पर 6.50 लाख रुपये नकद दिया था। उसने उसे फर्जी कॉल लेटर व नियुक्ति पत्र दे दिया। जब ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद से पैसा वापस करने को लेकर लगातार इससे मांग करता रहा लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया । शुक्रवार को अचानक रामअवतार निजामाबाद कस्बा के नई सड़क बाजार के पास मुकेश को आता दिख गया। जिस पर मुकेश ने अपने कुछ दोस्तों की मदद से उसे पकड़ लया और निजामाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मुकेश का कहना है कि रामअवतार नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। यदि इस प्रकरण की कायदे से जांच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है। इसके साथ ही उसने खुद से ठगी हुए साढ़े छह लाख रुपये रामअवतार से वापस कराये जाने की भी गुहार लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed