फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FPO will also be able to buy paddy from farmers

एफपीओ भी खरीद सकेंगे किसानों से धान

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
FPO will also be able to buy paddy from farmers
किसानों को धान बेचने के लिए भटकना न पड़े और अधिक से अधिक खरीद हो सके। इसके लिए फारमर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को भी खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे एफपीओ क्रय केंद्र खोल सकेंगे, जिनके खाते में 50 लाख की रकम मौजूद हो।
विज्ञापन

जिले में छह लाख छह हजार 562 किसानों ने दो लाख 14 हजार 459 हेक्टेयर में धान की खेती की है। फसल तैयार हो रही है और पहली नवंबर से खरीद शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक चलेगी। पिछले वर्ष 69 हजार टन खरीद का लक्ष्य था। इस बार इसे बढ़ाकर 77 हजार 700 मीट्रिक टन कर दिया गया है। जिले में 66 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सबसे बड़ी दिक्कत है कि धान की बिक्री के लिए कम किसान पंजीकरण करा रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कोटेदारों के यहां पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही क्रय केंद्रों के अलावा जले में एफपीओ को भी धान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी आरएमओ गोविंद उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने एफपीओ को भी धान खरीदने की अनुमति दी है लेकिन जिले के किसी एफपीओ ने अभी इसके लिए आवेदन नहीं किया है। आवेदन मिलने के बाद जांच करके उनको क्रय की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed