फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four youths arrested for distributing money during election campaign

Azamgarh News: चुनाव प्रचार के दौरान पैसा बांटने वाले चार युवक गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested for distributing money during election campaign
निकाय चुनाव में बाहुबल के साथ ही धनबल का भी जम कर प्रयोग हुआ है। जिसका जीता जागता सबूत जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा चार लोगों की गिरफ्तारी है। इनके पास से पुलिस ने तीन बाइक के साथ ही 74 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है। जो प्रचार के दौरान मतदाताओं को पैसा देकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। जीयनपुर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा भादवि की धारा 171बी/188 में दर्ज किया गया। जिसमें विशाल यादव, दीपक यादव निवासी हसनपट्टी, रितेश यादव निवासी जामेतुल बनात थाना कोतवाली जीयनपुर व आफताब निवासी नौशहरा थाना कोतवाली जीयनपुर के खिलाफ दर्ज किया गया। इन सभी पर अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं के बीच पैसा बांटने का आरोप है। विशाल, दीपक व रितेश को पुलिस ने तीन अलग-अलग बाइकों के साथ जीयनपुर कस्बा से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बांटने के लिए रखे गए 22500 रुपये भी बरामद हुए। इसी क्रम में आफताब निवासी नौशहरा को कुरैशनगर से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से पुलिस ने 51530 रुपये नकद भी बरामद किया। चारों अभियुक्तों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed