फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four women from the same family reached to give marijuana to the prisoners, police caught them

आजमगढ़ जेल में ये क्या हो रहा है!: कैदियों को गांजा देने पहुंची एक ही परिवार की चार महिलाएं, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
सार

इटौरा स्थित जिला कारागार में मोबाइल मिलना व चलना तो आम बात है लेकिन अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिधारी पुलिस ने जेल गेट के पास से मुखबिर की सूचना पर चार महिलाओं को पकड़ा। तलाशी लेने पर इन सभी के पास से एक-एक किग्रा गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
Four women from the same family reached to give marijuana to the prisoners, police caught them
कैदियों को गांजा देने पहुंची एक ही परिवार की चार महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस ने जेल के अंदर चल रहे गांजा तस्करी के बड़े मामले का मंगलवार को खुलासा किया। जेल के पास से ही पुलिस ने दो बंदियों को गांजा देने पहुंची एक ही परिवार की चार महिलाओं को चार किलो गांजा के साथ पकड़ा। चोरों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

विज्ञापन

इटौरा स्थित जिला कारागार में मोबाइल मिलना व चलना तो आम बात है लेकिन अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिधारी पुलिस ने जेल गेट के पास से मुखबिर की सूचना पर चार महिलाओं को पकड़ा। तलाशी लेने पर इन सभी के पास से एक-एक किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम शबनम, शबाना, शहनाज व मदीना निवासिनी बरहतील जगदीशपुर थाना जहानागंज बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने यह भी बताया कि जेल में बंद अरमान व इस्माईल को मुलाकात के दौरान वे गांजा की सप्लाई सब्जियों व अन्य सामानों के साथ करती है। जिसे इनके द्वारा जेल में सप्लाई किया जाता है। इसके बादले उन्हें उक्त दोनों बंदियों द्वारा पैसा भी दिया जाता है। शबनम के पास से दो व शबाना के पास से पुलिस टीम ने तीन हजार रुपये भी बरामद किया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर जेल में चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। गांजा लेकर जेल पहुंची चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पूछताछ के आधार पर जेल में बंद जिन बंदियों को सप्लाई करने की बात पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है, उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।- गौरव शर्मा, सीओ सिटी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed