फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four villages affected due to closure of railway gate

रेलवे गेट बंद होने से चार गांव प्रभावित

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four villages affected due to closure of railway gate
मऊ-शाहगंज रेलवे मार्ग पर फूलपुर तहसील क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा गेट बंद कर दिया गया। जिससे करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों का रास्ता बाधित हो गया। ग्रामीणों को छह किमी की दूरी तय कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। मंडल रेल प्रबंधक को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों द्वारा मांग उठाई गई है कि फूलपुर तहसील क्षेत्र में रेलवे विभाग का गेट संख्या 54-सी का निर्माण किया गया। साथ ही सुरक्षा के लिए गेटमैन की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई थी। मनरा, टिकरिया, सिकंदरपुर एवं शाहपुर आदि गांव के लोगों के आवागमन के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क रेल मार्ग से होकर गुजरती थी। कुछ समय पूर्व रेल विभाग द्वारा दोहरीकरण कार्य के दौरान गेट संख्या 54-सी को बंद कर दिया गया। जिसके चलते क्षेत्र के आधा दर्जन गांव की आबादी पूरी तरह प्रभावित है। रेलवे गेट बंद किए जाने से प्रभावित हुई जनता ने क्षेत्र के समाजसेवी संजय जयप्रकाश राय की अगुवाई में वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के निदान की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed