{"_id":"60e5f6508ebc3ebf4950dd19","slug":"four-transformers-burnt-together-the-lights-went-off-azamgarh-news-vns599224366","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जले चार ट्रांसफार्मर, बत्ती हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जले चार ट्रांसफार्मर, बत्ती हुई गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर शहर के लोग मंगलवार की रात नींद के इंतजार में करवटें बदल रहे थे कि अचानक पंखों ने भी दगा दे दिया। पता चला कि पुरानी कोतवाली उपकेंद्र के चार ट्रांसफार्मर एक के बाद एक जल गए। शहर के आधा दर्जन मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। नतीजतन सुबह लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पाया। पिछले 24 घंटे से लोग बिना-बिजली पानी के भीषण गर्मी में परेशान रहे।
शहर के पुरानी कोतवाली, आसिफगंज, मुख्य चौक समेत आधा दर्जन मुहल्लों में बिजली की सप्लाई के लिए पुरानी कोतवाली उपकेंद्र पर ही बिजली विभाग ने चार ट्रांसफार्मर लगे हैं। मंगलवार की रात 11 बजे के करीब अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही देर में उसकी जद में चारों ट्रांसफार्मर आ गए। इतना ही एक ट्रांसफार्मर तो खंभे पर लगा हुआ था जो जलने के साथ ही नीचे गिर पड़ा। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के साथ सप्लाई के लिए लगाई गई केबल भी जल गई। ट्रांसफार्मर जलते ही आधा दर्जन मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। जिसे 24 घंटे बाद भी विभागीय टीम दुरूस्त नहीं कर सकी है। पूरी रात रतजगा करने के साथ ही बुधवार को दिन भर क्षेत्र के लोग उमसभरी गर्मी में बिलबिलाते नजर आए। पुरानी कोतवाली सब स्टेशन पर सिधारी हाईडिल से सप्लाई आती है। प्रभावित क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है ही तो वहीं पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ रही है।
बदहाल हुई बिजली व्यवस्था
आजमगढ़। पूरे शहर की बिजली व्यवस्था इन दिनों बदहाल है। अघोषित कटौती ने तो लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। दिन हो या रात कब बिजली रानी चली जाएगी किसी को पता नहीं है। उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती से पूरे शहर के लोग बेहाल है। शहर का शायद ही कोई इलाका हो जहां बिजली विभाग की सप्लाई दुरूस्त हो। मंडल मुख्यालय पर 24 घंटे सप्लाई का शासन-प्रशासन का दावा पूरी तरह से फेल ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन
चोरों ट्रांसफार्मर बदल दिए गए है, कनेक्शन जोड़ने व ट्रांसफार्मर के चार्ज होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। आसपास ही चारों ट्रांसफार्मर लगे थे, जिसके चलते एक में आग लगने से चारों जल गए।
अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, वितरण खंड प्रथम।