फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four prize crooks of 25-25 thousand arrested in Azamgarh

आजमगढ़ में 25-25 हजार के चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 27 May 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Four prize crooks of 25-25 thousand arrested  in Azamgarh
आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 25-25 हजार रुपये के चार इनामी बदमाशों सहित पांच को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह सभी पेशेवर पशु तस्कर हैं। गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध थे।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जा आजम उर्फ मो. आजम सरायमीर थाने के अबडीहा गांव, भारत यादव निवासी मंजीर पट्टी, अब्दुल कलाम निवासी आबडीहा और नदीम निवासी मंजीर पट्टी गांव है। इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम एसपी त्रिवेणी सिंह की तरफ से घोषित किया गया था। जबकि पांचवां आरोपी जावेद है। वह सरायमीर थाने के कमालपुर गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह सभी पेशेवर पशु तस्कर हैं। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह अपनी टीम के साथ इनके ठिकानों पर अलग-अलग दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed