फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four members of a cheating and fraud gang arrested

Azamgarh News: टप्पेबाजी और ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four members of a cheating and fraud gang arrested
08 पकड़े गए टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य। श्रोत-पुलिस
कोतवाली फूलपुर पुलिस व स्वाट टीम ने अंतरजनपदीय टप्पेबाज, ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में चार लाख रुपये के आभूषण, 2,90,000 रुपये नकद, एक तमंचा 315, एक कारतूस, तीन चार पहिया वाहन और चार मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को कस्बा फूलपुर के राजकुमार साव ने अपनी पत्नी आशा देवी से झाड़–फूंक का बहाना बनाकर सोने के आभूषण और 15–20 हजार रुपये ठग लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया। इसी तरह 28 दिसंबर 2024 को कोतवाली क्षेत्र में भी टप्पेबाजी की एक घटना हुई थी, इसमें भी अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस और स्वाट टीम ने खानजहांपुर बूथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिलारमऊ चिरैया मोड़ रोड पर घेराबंदी कर वाहन से जा रहे चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से भारी मात्रा में ठगी का सामान, नकदी, अवैध असलहा और घटनाओं में प्रयोग की गई तीन कारें बरामद की गईं।


रुखसाना जीतती थी विश्वास, फिर शुरू होता था ठगी का खेल
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सामूहिक रूप से टप्पेबाजी और ठगी करते थे। महिलाओं को झांसा देने में दिक्कत आने पर गिरोह की सदस्य रुकसाना मौके पर पहुंचकर उनका विश्वास जीत लेती थी।
घटनाओं को अंजाम देने के लिए लगातार चारपहिया वाहनों को बदला जाता था। आजमगढ़, बलिया, मऊ सहित कई जनपदों में दर्जनों वारदातें कर चुके हैं। फूलपुर में ठगी के जेवरों को लखनऊ और कानपुर ले जाकर 7,32,000 रुपये में बेचा, जिसका पैसा गिरोह के सदस्यों में बांटा गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में असगर अली निवासी कुन्दनगंज, थाना बछरावां, रायबरेली, मोहम्मद कलीम निवासी पटेल नगर कॉलोनी, बछरावां, रायबरेली, मोहम्मद सलीम उर्फ बब्लू निवासी पटेल नगर कॉलोनी, बछरावां, रायबरेली और रुकसाना पत्नी मोहम्मद सलीम उर्फ बब्लू, निवासी पटेल नगर कॉलोनी, बछरावां, रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है।


आरोपियों का आपराधिक इतिहास
चिराग जैन ने बताया कि चारों अपराधियों के खिलाफ हरदोई, लखनऊ, वस्ती, जालौन, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट भी शामिल है।

08 पकड़े गए टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य। श्रोत-पुलिस

08 पकड़े गए टप्पेबाजी गिरोह के सदस्य। श्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed