फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four injured in collision between two bikes

Azamgarh News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

Sun, 25 Aug 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between two bikes
लालगंज। निजामाबाद थाना के असनी गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) अपनी बहन रेनू (30) के साथ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चाकीडीह गांव में अपनी मौसी के घर जा रहे थे। वह मसीरपुर बेसो नदी पर बने पुल पर पहुंचे ही थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप व रेनू के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार मेंहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव निवासी रामवृक्ष (35) व अखिलेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चारो घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मौलनापुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील विश्वकर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed